UP Lekhpal Bharti 2025 – यूपी लेखपाल भर्ती का पूरा विवरण
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 2025 में लेखपाल के लगभग 7994 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है। यह भर्ती राज्य सरकार के राजस्व विभाग में की जाएगी। इसके लिए शासन के तरफ से मंजूरी मिल गयी है| अगर आपने UPSSSC PET परीक्षा पास कर ली है, तो यह आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। इस लेख में हम यूपी लेखपाल भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी साझा कर रहे हैं – जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया, और महत्वपूर्ण तिथियाँ।
सवाल: क्या UP Lekhpal Bharti 2025 के लिए PET जरूरी है?
हाँ, UP Lekhpal Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का UPSSSC PET 2024 या फिर 2025 में शामिल होना अनिवार्य है। PET पास अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
मुख्य जानकारियाँ – एक नजर में
भर्ती का नाम: | UP Lekhpal Bharti 2025 |
भर्ती बोर्ड: | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम: | लेखपाल (राजस्व विभाग) |
कुल पद: | 7494 (संभावित) |
चयन प्रक्रिया: | PET स्कोर + मुख्य परीक्षा |
आवेदन का माध्यम: | ऑनलाइन |
वेबसाइट | upsssc.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (संभावित) Important Dates For UP Lekhpal Vacancy
अधिसूचना जारी होने की तिथि: | जुलाई अंत या अगस्त 2025 |
आवेदन शुरू: | अधिसूचना के 1 सप्ताह बाद |
अंतिम तिथि: | अधिसूचना से 1 माह के अंदर |
मुख्य परीक्षा तिथि: | अक्टूबर–नवंबर 2025 (संभावित) |
UP Lekhpal Salary
वेतनमान: ₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-3) + अन्य भत्ते
शैक्षिक योग्यता व पात्रता (Eligibility of UP Lekhpal Bharti)
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण की हो।
- UPSSSC PET 2024 में भाग लिया हो।
- किसी भी राज्य से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन कुछ पदों पर यूपी अधिवास प्रमाणपत्र अनिवार्य हो सकता है।
आयु सीमा (01-07-2025 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
उदाहरण: OBC/SC/ST को 5 वर्ष तक की छूट, दिव्यांग को 15 वर्ष तक की छूट।
चयन प्रक्रिया क्या है (UP Lekhpal Selection Process)
- PET 2024 स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
2. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
3. मुख्य परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
👉 कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
मुख्य परीक्षा का पैटर्न (Examination Pattern of UP Lekhpal Vacancy 2025)
परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार की होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
कुल प्रश्न: 100 | कुल अंक: 100 | समय: 2 घंटे |
विषयवार विवरण: |
सामान्य हिंदी | 25 प्रश्न |
सामान्य ज्ञान | 25 प्रश्न |
गणित | 25 प्रश्न |
ग्राम समाज एवं विकास | 25 प्रश्न |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें How to Online UP Lekhpal Form Online
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाएं।
2. ‘UP Lekhpal Bharti 2025’ विज्ञापन को क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
4. मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
6. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
निष्कर्ष
अगर आप यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और PET पास कर चुके हैं, तो UP Lekhpal Bharti 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। पाठ्यक्रम की अच्छी तैयारी और सटीक जानकारी से आप इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं। Sarkari Bharti वेबसाइट पर आपको आगे भी इससे जुड़ी हर अपडेट मिलती रहेगी।
UP Lekhpal Bharti 2025 – सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
UP Lekhpal Bharti 2025 क्या है?
यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक भर्ती प्रक्रिया है जिसमें PET पास उम्मीदवारों का चयन लेखपाल पदों के लिए किया जाता है।
UP Lekhpal भर्ती में कितनी रिक्तियां हैं?
इस साल लगभग 7500+ पदों पर भर्ती की संभावना है।
क्या PET परीक्षा पास करना ज़रूरी है?
हाँ, PET पास किए बिना आप UP Lekhpal Bharti के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
UP Lekhpal Bharti 2025 के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को 12वीं पास और PET क्वालिफाई होना चाहिए। आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UP Lekhpal की सैलरी कितनी होती है?
लेखपाल की सैलरी ₹25,000 से ₹30,000 प्रतिमाह तक होती है, ग्रेड पे ₹2000 के साथ।
UP Lekhpal परीक्षा का पैटर्न क्या है?
मुख्य परीक्षा 100 अंकों की होती है, जिसमें 4 सेक्शन होते हैं: सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण समाज।