विलोम शब्द क्या होते हैं? | Vilom Shabd in Hindi with Examples
विलोम शब्द की परिभाषा (Definition of Vilom Shabd)
- “विलोम शब्द वे शब्द होते हैं जिनका अर्थ एक-दूसरे के विपरीत होता है। इन्हें विपरीतार्थक शब्द भी कहा जाता है।”उदाहरण:
- दिन – रात
- सुख – दुःख
- अच्छा – बुरा
- नया – पुराना
- अपना-पराया
विलोम शब्दों के प्रकार (Types of Antonyms in Hindi)
- सामान्य विलोम शब्द: जैसे – कड़वा – मीठा, ऊँचाई – गहराई
2. भाववाचक शब्दों के विलोम: जैसे – प्रेम – घृणा, जीत – हार
3. विशेषणों के विलोम: जैसे – सुंदर – कुरूप, शांत – क्रोधित
विलोम शब्दों की सूची (Vilom Shabd List in Hindi)
शब्द | विलोम शब्द |
अंधकार | प्रकाश |
जन्म | मृत्यु |
दिन | रात |
सुख | दुःख |
जीत | हार |
नया | पुराना |
छोटा | बड़ा |
काला | सफेद |
ऊपर | नीचे |
हमेशा | कभी नहीं |
सत्य | असत्य |
दोस्त | दुश्मन |
खुला | बंद |
गरीब | अमीर |
हँसना | रोना |
गर्म | ठंडा |
ज्ञान | अज्ञान |
स्वर्ग | नर्क |
अपना | पराया |
योगी | भोगी |
आदमी | औरत |
सुखी | दुखी |
छात्रों के लिए विलोम शब्द का महत्व
CBSE, UP Board, Bihar Board, और अन्य राज्यों के बोर्ड परीक्षाओं में विलोम शब्दों से जुड़े प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं।
कक्षा 6 से 12 तक के लिए उपयोगी है और Fill in the blanks, सही विकल्प चुनें आदि में आता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams)में विलोम शब्द
SSC, UPSC, UPSSSC PET, CTET, रेलवे, बैंक आदि परीक्षाओं में विलोम शब्दों का उपयोग होता है।
उदाहरण प्रश्न:
प्रश्न: ‘सफलता’ का विलोम क्या होगा?
उत्तर: असफलता
प्रश्न: ‘आहार’ का विलोम क्या होगा?
उत्तर: निराहार
प्रश्न: ‘मिथ्या’ का विलोम क्या होगा?
उत्तर: सत्य
Vilom Shabd याद रखने की ट्रिक्स
जोड़ियों में याद करें (जैसे – दिन – रात)
cards बनाएं
रिवीजन के लिए Quiz Apps का प्रयोग करें
रोज़मर्रा के जीवन में इनका प्रयोग करें
निष्कर्ष (Conclusion)
विलोम शब्द न केवल भाषा को बेहतर बनाते हैं, बल्कि समझ और अभिव्यक्ति की क्षमता को भी मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए इनका अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।
सुझाव
संधि क्या है? उदाहरण सहित
सामासिक शब्द | समास के प्रकार
📥 Sarkari Bharti पर सभी Notes देखे करें।